पेट में संक्रमण होने पर उल्टी, दस्त, पेट दर्द और कमज़ोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे समय में सही खानपान बेहद ज़रूरी है ताकि शरीर को आराम मिले और वह जल्दी ठीक हो सके। तो आइए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. समीर से जानते हैं कि पेट में संक्रमण होने पर क्या खाना चाहिए।

दही और छाछ का सेवन करें। पेट के संक्रमण में दही और छाछ बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं।

सूप पिएं: हल्का और गर्म सूप पेट की समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। आप इसमें सौंफ, अदरक, पुदीना आदि डालकर इसे और भी असरदार बना सकते हैं। ये पेट की जलन और ऐंठन से राहत दिलाते हैं।

नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जो दस्त और उल्टी के कारण होने वाले निर्जलीकरण से शरीर की रक्षा करता है। यह पाचन तंत्र को आराम देता है और तेज़ी से ठीक होने में मदद करता है।

हल्का प्रोटीन वाला आहार लें। संक्रमण के दौरान प्रोटीन ज़रूरी है, लेकिन ऐसी चीज़ें खाएं जो हल्की हों और जल्दी पच जाएँ। दाल का पानी, हल्की खिचड़ी या उबली हुई मूंग दाल शरीर को ताकत देती हैं और पेट पर दबाव नहीं डालतीं।

सुपाच्य फल खाएँ: केला, अंगूर और संतरा जैसे फल आसानी से पच जाते हैं और शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। इन फलों में मौजूद विटामिन और खनिज पेट की सूजन कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।

इन चीजों से रखें दूरी फाइबर वाली सब्जियां, तली-भुनी चीजें, कोल्ड ड्रिंक, चाय-कॉफी और प्रोसेस्ड फूड से बचें। ये पेट में गैस, जलन और इंफेक्शन को और बढ़ा सकते हैं।