हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम जरूरी है। इसकी कमी से ब्लड प्रेशर, जोड़ों में अकड़न और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में जब कैल्शियम की कमी हो तो कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए, आइए न्यूट्रिशनिस्ट जसमीत कौर से जानते हैं परहेज करने वाली चीजों के बारे में।

खट्टे फलों का सेवन सीमित करें: संतरे और नींबू जैसे खट्टे फलों में साइट्रिक एसिड होता है। इनका अधिक सेवन दांतों को नुकसान पहुँचा सकता है और कैल्शियम के अवशोषण में बाधा डाल सकता है।

बहुत ज़्यादा टमाटर न खाएँ। कच्चे टमाटरों में साइट्रिक एसिड की मात्रा ज़्यादा होती है, जिससे एसिड रिफ्लक्स हो सकता है और कैल्शियम का अवशोषण कम हो सकता है। पके हुए टमाटर अपेक्षाकृत सुरक्षित होते हैं।

बहुत ज़्यादा इमली खाने से बचें। इमली में टार्टरिक एसिड पाया जाता है। ज़्यादा इमली खाने से पेट में एसिडिटी बढ़ सकती है, जिससे शरीर में कैल्शियम कम अवशोषित होता है।

खट्टे आम भी हानिकारक खट्टे आम अम्लीय होते हैं और ज्यादा मात्रा में लेने से गैस, एसिडिटी और कैल्शियम की कमी को बढ़ा सकते हैं। सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

ज़्यादा नमक से दूर रहें: ज़्यादा नमक खाने से शरीर से कैल्शियम निकल सकता है। ज़्यादा नमक वाले प्रोसेस्ड फ़ूड और स्नैक्स से बचें।

कैफीन नियंत्रित करें। कॉफी या एनर्जी ड्रिंक जैसे कैफीनयुक्त पेय शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं। दिन भर में इनकी मात्रा सीमित रखें।